रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़ : जनपद पुलिस ने ऐसे चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जालसाजी से ठगने वाले गैंग का खुलासा किया है जो लोगों के अंगूठे का क्लोन बनाकर करोडों की ठगी कर चुके हैं, गढ़ मुक्तेश्वर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने लगभग 600 लोगों के अंगूठे का क्लोन बनाकर करोडों रुपये डकाराने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से लेपटोप, 49 पॉलिमर फिंगरप्रिंट क्लोन, प्रिंटर पोली स्टैम्पर मशीन, 2 प्रिंटरप्रिंट स्कैनर डिवाइस, 2 स्कैनर सादा, 8 मोबाइल फोन,99000/-रुपये नकद तथा घटनाएं कारित करने में इस्तेमाल आने वाली 2 लग्जरी गाड़ियों को बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक जनपद की साइबर सेल एंव थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी जनसेवा केंद्र पर एईपीएस के माध्यम से लोगों के अंगूठे के क्लोन बनाकर बैंक खातों से धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार ठग मंडली ने बताया कि हम गिरोह के लोग फ़र्जी जनसेवा केन्द्र खोलकर लोगों के अंगूठे का क्लोन बना सर्विस का इस्तेमाल कर लोगों के खातों से रुपये निकाल लेते हैं, अब तक हमने 500, से 600, लोगों के क्लोन का इस्तेमाल कर इस तरीके की घटनाओं को अंजाम दिया है, गिरफ्तार अभियुक्त उत्तर प्रदेश के हापुड़, सुल्तानपुर, प्रयागराज और गाजीपुर आदि जनपदों में ऐसी ठगी की घटनाओं को अंजाम देकर लोगों को करोडों रुपयों का चूना लगा चुके हैं, संयुक्त टीम गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास करेगी।


