Banga Electronics

Kidszee

हापुड : ईद उल-फितर का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से कराने को लेकर पुलिस की तैयारी पूरी, ड्रोन करेगा निगरानी, शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज


By- अहमद सुहैल
हापुड : जिलाधिकारी मेधा रूपम व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अलविदा जुमा की नमाज के दृष्टिगत सिटी कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
   रमजान माह के आखिरी जुमा शुक्रवार को अलविदा जुमा को लेकर पुलिस अलर्ट नजर आया, जिलाधिकारी मेधा रूपम एसपी दीपक भूकर ने बुलन्दशहर रोड पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था परखी, एसपी दीपक भूकर ने बताया कि शासन के निर्देश अनुसार इस बार सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी  अलविदा जुमे को लेकर मस्जिदों में भारी भीड़ रही, जिसके लिए पुलिस ने पहले से पूरा प्लान तैयार कर लिया था, भीड़ वाले स्थानों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है, अलविदा जुमे की 12.45 से शुरू हुई नमाज को लेकर जिले में अलर्ट घोषित किया गया था,
अब ईद उल-फितर की नमाज को लेकर जिले को दो सुपर जोन में बांटा गया है, जबकि पूरे जिले को नौ सेक्टर व तीन में शामिल है, सुरक्षा को लेकर अलग-अलग क्षेत्रों में अधिकारियों की तैनाती की गई है, मस्जिदों के आसपास सुरक्षा को लेकर पुलिस पिकेट लगाई गई है, जबकि पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण भी करती रहेगी, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के लिए खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया है, ईद उल-फितर की नमाज को लेकर सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
   जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि ईद उल-फितर की नमाज को लेकर उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आवयश्क दिशा निर्देश दिए हैं, जनपद की जनता से अपील है कि जिले में सभी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके के साथ मनाने के साथ आपसी भाईचारा बनाए रखें, एसपी दीपक भूकर ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पूरा प्लान बना लिया गया है, डयूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने कहा कि मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, शांतिपूर्ण त्यौहार संपन्न कराना ही पुलिस की प्राथमिकता है, इस दौरान एडीएम श्रध्दा शांडिल्यायन, एएसपी सर्वेश मिश्र, एसडीएम अरविन्द द्विवेदी, सीओ वैभव पांडे, थाना प्रभारी सोमबीर सिंह आदि मौजूद रहे।