Banga Electronics

Kidszee

हापुड। जनपद न्यायाधीश द्वारा लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ की बैठक, कुल 22480- वाद हुए चिन्हित


रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़ : 14-05-2022 को आयोजित होने वाली आगामी लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जनपद न्यायाधीश हापुड़ बृजेश मणि त्रिपाठी द्वारा समस्त न्यायायिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
   बैठक का संचालन नोडल अधिकारी/अपर जिला जज डॉo रीमा बंसल की देख-रेख में प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज जूo डिo  हापुड़ लवली जायसवाल के द्वारा किया गया, बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश हापुड़ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में लम्बित पड़े विभिन्न प्रवृत्ति के मामलों, जैसे फौजदारी के शमनिय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट , धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, विद्युत अधिनियम एंव जलकर से संबंधित वाद, पारिवारिक एंव वैवाहिक वाद, भूमि अर्जन अधिनियम एंव बैंकों से सम्बन्धित मामलों को अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित करने हेतु नियत करने तथा उनमें प्रोसेस जारी करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए।