By- अहमद सुहैल
हापुड़। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के पास भीषण आग लग गयी बताया जा रहा कि जिस गोदाम में यह आग लगी है वह एक गत्ता फैक्ट्री थी जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई।
पिलखुआ थाना क्षेत्र मे गाँव छिजारसी के पास स्थित इस गोदाम में लगी आग इतना विकराल रूप धारण किये हुए है कि आग से निकलने वाला गहरा धुंआ कई किलोमीटर दूर से दिख रहा था आग की जबरदस्त लपटे धुंए मे समाए हुए बुरी तरह धधक रही है, आग लगने से लाखो के नुकसान की आशंका जतायी जा रही है, सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का कार्य कर रही हैं, आस-पास के क्षेत्रों के लोग घटना स्थल के आस-पास बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं, पुलिस पूछताछ कर आग लगने के कारणों की जांच मे जुट गई है।


