Banga Electronics

Kidszee

हापुड : विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर झूल कर की आत्महत्या पुलिस मौके पर


रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़ : थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत एक महिला का शव फंदे पर लटका हुआ मिला, जिसके बाद सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने महिला के शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर पति से पूछताछ शुरू कर दी। 
   जानकारी मिली कि देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला इन्द्रलोक कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाला एक युवक मेरठ रोड पर पेट्रोल पंप कर्मी है, उसकी पत्नि और दो बच्चे भी साथ रहते थे, शुक्रवार दोपहर को पेट्रोल पंप पर रहने वाले कर्मचारी की पत्नि ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी सूचना पुलिस एंव पति को दी गई, सूचना पाकर पुलिस और पति मौके पर पहुंचे, पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर महिला के पति पवन और आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरु कर दी है, उक्त घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।