रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड। श्रीमती कमला अग्रवाल गल्र्स इण्टर काॅलिज, में कक्षा 12 की छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती व गणेश वंदना कर के किया गया। इसके उपरान्त सभी छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिसमें छात्राओं द्वारा नृत्य व केटवाॅक आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए और छात्राओं ने स्कूल से जुड़ी अपनी मीठी स्मृतियां सब के साथ साझा की। कार्यक्रम में स्कूल के किण्डर गार्टन के छात्रा-छात्राओं ने भी अपना नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया व कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ साथ विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें मिस फेयरवेल तपस्वनी चैधरी व स्काॅलर ऑफ दि ईयर आर्ट हफ्सा कुरैशी, स्काॅलर ऑफ दि साइंस ईशा गुप्ता, स्काॅलर ऑफ दि काॅमर्स जोया अनवर को बनाया गया। जिसका छात्राओं ने भरपूर आनन्द लिया। जिसने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये। प्रधानाचार्या पारूल शर्मा ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनकों मनमोहक गिफ्ट देकर शुभाशीष दिया। निदेशक सुनील कांत आहलुवालिया ने छात्रओं को आशीष वचन कहे और जिंदगी में खूब पढ़ो आगे बढ़ो और विद्यालय व माता पिता का नाम रोशन करो, की कामना की। कार्यक्रम में मैनेजर एडमिन ब्रज मोहन गुप्ता, नरेश अग्रवाल एंव शिक्षकगण मौजूद रहे।


