Banga Electronics

Kidszee

हापुड : डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले अधिकारी, कर्मचारियों की एक दिन का वेतन काटा


रिपोर्ट- अहमद सुहैल
जनपद की जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा जनपद में किए जा रहे ताबड़तोड़ निरीक्षण से जनपद हापुड़ का सरकारी अमला सहमा हुआ है, अपना पदभार संभालने के बाद से ही जनपद की व्यवस्था एंव कर्मचारियों की कार्य प्रणाली में सुधार के लिए लगातार निरीक्षण का दौर जारी है, इसी कड़ी में अपने हवाई दौरों में जिलाधिकारी सिंभावली ब्लॉक पहुंचीं, जहां उनको जेई समेत तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए सभी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। 
  जानकारी अनुसार बुधवार को अपने निरिक्षणो की कड़ी में डीएम मेधा रूपम ने विकास खंड सिंभावली का निरीक्षण किया, ब्लॉक निरीक्षण के दौरान जेई जितेंद्र बंसल तथा एमआई अनुपस्थित पाये गये, तदुपरांत खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में  कनिष्ठ लिपिक अमित कुमार अनुपस्थित मिले, जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। 
  इसके अलावा जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जनपद हापुड़ के सरकारी विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के आदेश के तहत बुधवार को पांच पंचायत सहायकों के ऑनलाइन अनुपस्थित रहने पर सभी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। 
   जिलाधिकारी के आदेश पर हर रोज जनपद के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी लगती है, बुधवार को विकास खंड सिंभावली में प्रवेश गिरि पंचायत सहायक ग्राम फरीदपुर गोसाई, नमिता पंचायत सहायक ग्राम गोहरा आलमगीरपुर, ललिता पंचायत सहायक ग्राम मुरादपुर निजामपुर, शारिब तोमर पंचायत सहायक ग्राम राजपुर तथा शिखा पंचायत सहायक ग्राम शरीफपुर के द्वारा 25 अप्रैल को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गयी है जिस कारण उक्त सभी को अनुपस्थित मानते हुए एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं।