Banga Electronics

Kidszee

हापुड : जिलाधिकारी के निरीक्षण में बंद पाया गया कस्तला कासमाबाद का स्वास्थ्य केंद्र, व के ही प्राथमिक विद्यालय में जाकर शिक्षा और मिड डे मील की गुणवत्ता को भी परखा।


रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़। जिला अधिकारी मेघा रूपम द्वारा लगातार किए जा रहे निरीक्षण और जनपद में कर्मचारियों को लगातार चेतावनी देने के बावजूद जनपद हापुड़ की सरकारी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है, इसकी एक बानगी बुधवार सुबह कस्तला कासमाबाद में देखने को मिली, जब जिलाधिकारी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचीं तो वहां पर पड़े ताले को देखकर असमंजस में पड़ गई, इस दौरान वह केंद्र के बाहर खड़े होकर चिकित्सकों का इंतजार करती रहीं, इसके बाद किसी तरह केंद्र का गेट खुलवाया गया, जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान डॉo कपिल गौतम, डॉo सुषमा एंव फार्मेसिस्ट नीलम सचान अनुपस्थित पाए गए, जिलाधिकारी ने सीएमओ को अनुपस्थित मिले डाक्टर्स और फार्मेसिस्ट का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिया तथा उपस्थित कर्मचारियों को समय पर आने की चेतावनी दी।
    स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी कस्तला कासमाबाद के प्राथमिक विद्यालय भी गयीं, जहां कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति कम मिलने पर प्रधानाध्यापक को छात्रों के नामांकन के अनुसार ही शत प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कायम रखने को दिशा निर्देश दिए, इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रों के लिए बनने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता को भी परखा, तथा भोजन की गुणवत्ता बनाये रखने के आदेश दिए।