Banga Electronics

Kidszee

हापुड : प्रवीण सेठी पदम शौर्य अवार्ड से सम्मानित


By- अहमद सुहैल
हापुड। पंजाबी समाज के राष्ट्रीय प्रदेश संयोजक एवं भाजपा नेता  प्रवीण सेठी को पंजाब में  इंटरनेशनल वूमेन पावर सोसाइटी द्वारा पदम शौर्य अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन राजेंद्र कोर मान मिस एशिया सरबजीत कौर इंटरनेशनल वूमेन पावर सोसाइटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका अरोड़ा पंजाब की अध्यक्ष पारुल मनचंदा द्वारा प्रवीण सेठी को पदम शौर्य अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रवीण सेठी पंजाबी समाज के राष्ट्रीय प्रदेश संयोजक, राष्ट्रीय व्यापार मंडल पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रेलवे सलाहकार समिति दिल्ली मंडल के सदस्य एवं हर मिलाप मिशन के प्रचारक के अलावा भाजपा नेता भी हैं। वह पूरे उत्तर प्रदेश में समाज सेवा कर रहे हैं। उनकी समाज सेवा को देखते हुए उन्हें पंजाब में पदम शौर्य  अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय लोगों को बुलाया गया था उत्तर प्रदेश से अकेले प्रवीण सेठी  को चुना गया है जिससे पंजाबी समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। प्रवीण सेठी ने सभी का आभार प्रकट किया इससे पहले उन्हें रांची झारखंड में भी सम्मानित किया जा चुका है।