रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़ : जनपद में अपराध की रोकथाम एंव आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में कार्य करते हुए पुलिस पूरी सजगता के साथ सारे जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों को लेकर विशेष अभियान चला रही है, जिसके सुखद परिणाम भी सामने आये हैं।
इसी कड़ी में पुलिस की तत्परता तब देखने को मिली जब पीवीआर 3002 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने चेकिंग अभियान के तहत सजगता दिखाई, जिस कारण रविवार के दिन मोटरसाइकिल पर तेज गति से आते हुए संदिग्ध दिख रहे युवक को रोककर उसकी तलाशी ली, तो पुलिस का संदेह बिल्कुल सही निकला क्योंकि उक्त संदिग्ध युवक पर एक अवैध तमन्चा बरामद हुआ।
पीवीआर पर तैनात सजग पुलिसकर्मियों की तत्परता से ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, नामालूम उक्त अभियुक्त उस तमन्चे द्वारा किस अपराधिक घटना को अंजाम देता, पीवीआर कर्मियों द्वारा दिखाई गई चौकसी पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्वंम संज्ञान लेकर जनपद के सभी पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए संदिग्ध युवक को तमन्चे सहित गिरफ्तार करने वाले पीवीआर 3002 पर तैनात रहे पुलिसकर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।


