Banga Electronics

Kidszee

हापुड : प्रशासन की अतिक्रमण को लेकर ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू, एसडीएम, सीओ ट्रेफिक अमले के साथ मौके पर

रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड। जिलाअधिकारी मेधा रूपम  द्वारा मंगलवार को जनपद दौरे पर निकलने के दौरान दिल्ली रोड का औचक निरीक्षण किया था, जहां पर व्यवस्थाओं को लेकर कई बातें उनकी खटकी थीं, व्यवस्था की दृष्टि से जो सबसे अधिक परेशान करने वाली बात थी तो वह यह थी कि अम्बेडकर चौराहे से लेकर रामलीला मैदान के सामने तक लगा हुआ जाम था जो ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और डग्गामार बसों की वज़ह से लग रहा था जो कि वहां पर हर रोज ही लगा रहता है, जिसको देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम सदर दिग्विजयसिंह  एंव सीओ ट्रेफिक स्तुति सिंह को  व्यवस्था दुरुस्त करने के लिये आदेश दिया गया।
   जब व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने आदेश दिया तो उस पर बुधवार की सुबह से ही आदेशों का पालन होना शुरू हो गया क्योंकि स्पष्ट किया गया था कि जनता से जुड़े मामलों के निपटारे का तत्काल समाधान होना चाहिए।
  एसडीएम सदर दिग्विजयसिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के आदेश के पालन हेतु सीओ ट्रेफिक स्तुति सिंह एंव टीआई मनु  चौधरी ने दल बल के साथ चेतावनी देते हुए ऑटो रिक्शा एंव डग्गामार बसों के कारण दिल्ली रोड पर लगने वाले जाम को हटाकर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया, इसके बाद प्रशासनिक अमला मेरठ रोड की रवाना हुआ, जहां बहुत अधिक अतिक्रमण देखने को मिला जिस पर एसडीएम और सीओ ट्रेफिक स्तुति सिंह ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि तुरंत अपने अपने अतिक्रमण हटा लें वरना प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाकर जुर्माना वसूला जाएगा, इस दौरान मेरठ रोड पर बने एक अवैध पार्क पर नजर पड़ने पर एसडीएम दिग्विजयसिंह बहुत गुस्सा हो गए उन्होंने तुरंत पार्क को तोड़कर मालिक के विरुद्ध कार्यवाही करने का आदेश दिया, इस अभियान से नगर में चारों ओर अफरा-तफरी मच गई, उप जिलाधिकारी सदर दिग्विजयसिंह ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नगर में कहीं भी अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एंव नगर में ऐसे अभिमान चलते रहेंगे, इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण की जगहों को आगे की कार्रवाई हेतु चिन्हित किया।