रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह
हापुड़। रामलीला मैदान स्थित कश्यप प्याऊ पर कश्यप समाज के लोगों ने एकत्रित होकर महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कश्यप समाज के लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये।
मंगलवार को कश्यप प्याऊ रामलीला मैदान में कश्यप समाज के लोगों ने एकत्र होकर महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई व महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सांस्कृतिक प्रोग्राम कर जयंती को मनाया गया। इस मौके पर समाज के लोगों ने समाज में फैली बुराईयों को दूर करने का आह्वान किया गया। कश्यप जयंती पर वक्ताओं ने महर्षि कश्यप से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान हापुड़ के विधायक विजयपाल आढती व नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। विजयपाल आढती ने कहा संत महापुरुषों ने मानव को प्रेम अहिंसा सद्भाव भक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर विनीत कश्यप एडवोकेट पवन कश्यप अनिल कश्यप आदेश कश्यप सोनू कश्यप डॉ हरीश कश्यप अशोक कश्यप सुभाष कश्यप यशपाल कश्यप जय भगवान कश्यप महावीर कश्यप नेपाल कश्यप दीपक कश्यप पत्रकार दीपांशु कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।