Banga Electronics

Kidszee

लखनऊ : CM ने कसे बिजली विभाग के पेच ईद व अन्य त्योहारों पर ना रहे बिजली की कमी


रिपोर्ट- अहमद सुहैल
 लखनऊ । प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि ईद और अन्य त्योहारों में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति के प्रबंध किये जायें, भीषण गर्मी के बीच कोयले की कमी और कुछ ताप बिजलीघरों में तकनीकी दिक्कतों के चलते बिजली संकट के शिकार उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि ईद और अन्य त्योहारों में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति के प्रबंध किये जायें।
   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उच्च स्तरीय टीम-9 की बैठक में कहा कि अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद के अवसर पर बिजली आपूर्ति सुचारू रखें, अनावश्यक कटौती न हो, धार्मिक स्थलों के आसपास स्वच्छता, पेयजल आदि के प्रबंध किए जाएं, लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखें।
  मुख्यमंत्री ने बताया कि विगत दिवस दिल्ली यात्रा के दौरान उनकी केन्द्रीय गृह मंत्री, ऊर्जा मंत्री और रेल मंत्री के साथ बिजली आपूर्ति के सम्बंध में सकारात्मक बातचीत हुई, तीनों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है, कोयले की ढुलाई के लिए रेलवे हमें अतिरिक्त रैक देने जा जा रहा है तो केन्द्र सरकार से अतिरिक्त बिजली भी प्राप्त होगी, रोस्टर के अनुरूप निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए समुचित प्रबंध किए जाएं, फिलहाल स्थिति सामान्य है और रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराएं।