रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में निर्धारित मानकों के अनुरूप अपात्र लाभ लेने वाले लोगों पर कार्रवाई का डर जनपद हापुड़ में साफ देखने को मिल रहा है जनपद में सभी राशन डीलरों के यहां राशनकार्ड सरेंडर करने के इच्छुक लोगों द्वारा आवेदन देकर अपने राशनकार्ड निरस्त कराने के काम में तेजी आयी है तथा यह सिलसिला अभी भी लगातार बढ़ रहा है।
जनपद में अब तक 40 से ज्यादा अपात्र लाभार्थी अपने कार्ड जमा करा चुके हैं जिनमें से कुछ अपात्रों ने जिला आपूर्ति कार्यालय एंव कुछ ने तहसील आपूर्ति कार्यालय में अपने राशनकार्ड सरेंडर किये हैं।
आपूर्ति निरीक्षक प्रीति रानी ने बताया कि हापुड़ नगर के 40 से ज्यादा अपात्र लाभ लेने वाले लोग अपना राशनकार्ड सरेंडर कर चुके हैं, उन्होंने लोगों से कहा कि सरकार की वसूली कार्यवाही से बचने के लिए लाभार्थी अपने अपने कार्ड स्वंम सरेंडर कर दें, अन्यथा ऐसे लोगों से जबरदस्ती वसूली की जाएगी, ज्ञात हो कि शासन द्वारा आदेशित है, अगर प्रशासन की जांच के दौरान कोई अपात्र राशनकार्ड पाया जाता है तो लाभार्थियों से 24 रुपये किलो गेंहू और 32 रुपये किलो चावल के हिसाब से वसूली की जाएगी।


