रिपोर्ट- Ahmad Suhail
हापुड़ : थाना देहात क्षेत्र के NH-9 पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई, बाइक सवार तीनों युवक ईद मनाने के लिए घर जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आमिर, शाहरुख, ईदुल दिल्ली से रामपुर अपने घर जा रहे थे, जैसे ही वह हापुड़ के NH-9 थाना देहात क्षेत्र के मंसूरपुर कट के पास पहुंचे, पीछे से तेज़ रफ़्तार वाहन ने उनकी बाइक में अचानक टक्कर ने मार दी, टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों युवक गम्भीर घायल हो गए, सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल तीनो लोगो को अस्पताल पहुँचाया, इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया, तदुपरांत पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी, हादसे की सूचना पाकर मृतकों के परिवार वालों में कोहराम मच गया।
सीओ सिटी एसएन वैभव पांडे ने बताया कि तीनों मृतक युवक आमिर, शाहरुख, ईदुल गाजियाबाद में नौकरी करते थे, युवकों की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है. परिजनों के पहुंचने के बाद बाकी जानकारी मिल सकेगी, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है. उधर, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भीषण हादसे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हापुड़ में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है, मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।


