Banga Electronics

Kidszee

हापुड : मजदूर दिवस के अवसर पर डीएम ने सम्मान स्वरूप 50 श्रमिकों की धार्मिक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़ : मजदूर दिवस के अवसर पर हापुड़ जिला अधिकारी ने 50 श्रमिकों को धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार लेकर जा रही बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, आज 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम विभाग के श्रम कल्याण परिषद द्वारा संचालित श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक पर्यटन यात्रा के अंतर्गत 50 श्रमिकों को हरिद्वार यात्रा के लिए जिलाधिकारी हापुड़ मेधा रूपम के द्वारा कलेक्ट्रेट हापुड से हरी झण्डा दिखाकर बस द्वारा हरिद्वार यात्रा के लिए रवाना किया।