Banga Electronics

Kidszee

हापुड : मंत्री जी को दलित वाहिनी ने दी चेतावनी, अपनी लड़ाई में दलित समाज को न घसीटे वर्ना दलित समाज विरोध में आंदोलन करेगा


- मंत्री जी भगवान राम की विचारधारा को मानने वाले दलित : आजाद

By-Naveen gautam/Shivkumar rawat 

हापुड। बृहस्पतिवार को दलित स्वाभीमान रक्षा संघर्ष वाहनी के पदाधिकारीयों की एक बैठक वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल आजाद एडवोक की अध्यक्षता में उनके निवास पर आयोजित हुई। बैठक का संचालन वाहिनी के हापुड जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश ने किया। 
बैठक में जल विभाग के राज्य मन्त्री दिनेश खटिक द्वारा अपने त्याग पत्र की दलित समाज के अपमान को आधार बनाने और दलित होने के नाते उनके साथ भेद भाव होने की बात कही। दलित स्वाभीमान रक्षा वाहिनी जिसकी निन्दा करती है। बैठक में बोलते हुये वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल आजाद एडवोकेट नें कहा कि प्रदेश और देश में दो प्रकार के दलित है एक बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की विचारधारा को मानने वाले दलित है जो दलित समाज, देश और संविधान की रक्षा के लिए के संघर्ष करते हुये, उत्पीडन के खिलाफ लडाई लड रहे है। दूसरी और जो दलित समाज का होने के बाद भी दलितो को अपने से तृच्छ समझने वाले, तथा व्थिथ विचारधारा वाले खड़े होकर दलितो के उत्पीडन पर खामोशी के साथ तमशा देखते है। 
अनिल आजाद  ने आगे कहा कि मा० मन्त्री जी इस लडाई को दलित के अपमान की लड़ाई बताकर उस मन्त्रालय से त्याग पत्र देने की बात कर रहे है। जिसमे उनके पास, गाड़ी, ऑफिस व सुरक्षा के लिए अलावा कुछ नही था।
अनिल आजाद ने आगे कहा कि मा० मन्त्री जी आज आप जिस दलित समाज के अपमान की दुहाई दे रहे हो, उस समय आप कहा थे, जब पुरे देश व विदेश के दलित 02 अप्रैल 2018 को संविधान की रक्षा के लिये सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रहा थे और पुलिस प्रशासन दलित समाज की निंदा बेगुनाह लोगो को झूठे मुकदमे फसाकर दलित और समाज का अपमान और शोषण कर रही है।
 दलित समाज की अपमान की बात करने वाले मा० मंत्री जी दलित स्वाभिमान रक्षा वाहिनी आपको चेतवानी देती है कि आप अपने लड़ाई में दलित समाज को न घसीटे वर्ना दलित समाज आपके विरोध में आंदोलन करेगा।
 एडवोकेट अनिल आजाद ने कहा कि मा० मंत्री जी आप भगवान राम की विचारधारा को मानने वाले दलित है इसलिये आज आपका अपमान आपकी सरकार में हो रहा है, यदि आज आप डॉ0 आंबेडकर की विचारधारा को मानने वाले होते तो आज आपका अपमान नही होता। दलितो समाज जानता है कि यदि आप दलितों के सच्चे हितेषी होते तो प्रदेश के मुखमुख मंत्री जी से 02 अप्रैल 2018 को दलितों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस करने की मांग करते और मांग ना मानने पर त्याग पत्र देते। 
एडवोकेट अनिल आजाद ने दलितों से अपील करते हुए कहा कि हमे ऐसे दलित से सावधान रहना है जो अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए दलितों के मान सम्मान की बात कर रहे हैं । इस मौके पर वेद प्रकाश, मनोज , राजा राम गौतम, कालीचरण आदि लोग मौजूद रहे।