रिपोर्ट- नवीन गौतम/ शिवकुमार रावत
हापुड। थाना हापुड नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, जिसके कब्जे से अवैध गांजा बरामद ।
कार्यवाही:
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से अवैध गांजा बरामद हुआ है।
उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाहा नगर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:
अमरपाल उर्फ गुड्डू पुत्र राजपाल सिंह निवासी नानई थाना हापुड नगर जनपद हापुड़।
बरामदगी का विवरण:
2 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 श्री सत्यवीर सिंह थाना हापुड नगर जनपद हापुड़।
2. है0का0 384 रविन्द्र सिंह थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड ।
3. है0का0 50 मौ0 असलम थाना हापुड नगर जनपद हापुड़।


