हापुड। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मोबाइल टावरों से सामान चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 04 सदस्यों को किया गिरफ्तार।
जिनके कब्जे से मोबाइल टावरों की बैटरी, सामान खोलने के उपकरण, घटना में प्रयुक्त 06 मोबाइल फोन, सेन्ट्रो कार व अवैध चाकू बरामद। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी/चोर हैं जिनके विरुद्ध जनपद मेरठ व हापुड में लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। कार्यवाही:
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 302/22 धारा 379 भादवि का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 02 मोबाइल टावरों की बैटरी, सामान खोलने के उपकरण, घटना में प्रयुक्त 06 मोबाइल फोन, सेन्ट्रो कार व 02 अवैध चाकू बरामद हुए हैं। उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड देहात पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:
1. जावेद उर्फ नावेद पुत्र इलियास निवासी लक्कीपुरा थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।
2. दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र नन्नू निवासी सोहेल गार्डन बाजोट थाना परतापुर जनपद मेरठ।
3. सुहेल पुत्र गुलजार निवासी कस्बा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर।
4. दानिश पुत्र इलयास निवासी कस्बा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फर नगर ।


