Banga Electronics

Kidszee

बाबूगढ़ में अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का पँजा, दुकाने सील

रिपोर्ट- नवीन गौतम/ शिवकुमार रावत
हापुड। हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रवर्तन दल के पी0के0 शर्मा ने हापुड़ विकास क्षेत्र के थाना बाबूगढ़ में पुलिस के सहयोग से अवैध विकास निर्माण के विरुद्ध चार प्रकरणों में ध्वस्तीकरण एवं 01 प्रकरण में सील की कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान आशीष एवं पप्पू द्वारा बाबूगढ़, गढ रोड, हापुड़ पर लगभग 12 हजार 500 वर्ग मी0 में की गयी अवैध प्लाटिंग, संजय पुत्र ओम प्रकाश द्वारा बाबूगढ़ बछलौता मार्ग पर लगभग दस हजार वर्ग मी० में की गयी अवैध प्लाटिंग, नईम द्वारा चकसैनपुर बाबूगढ में लगभग दो हजार वर्ग मी० में की गयी अवैध प्लाटिंग, विनोद पुत्र भोपाल शर्मा द्वारा बाबूगढ में लगभग आठ हजार वर्ग मी0 में की गयी अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त अजय कुमार पुत्र राजपाल सिंह द्वारा नया वाईपास, कुचेसर रोड चौपला पर अवैध रूप से निर्मित पाँच दुकानों को सील किये जाने की कार्यवाही की गयी। इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन अवर अभियन्ता अंगद सिंह व वीरेश कुमार राणा एवं प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित थे। हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण की वीसी ने अवैध निर्माणकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अवैध कालोनी, विकास, निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास / निर्माण करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।