- दिल्ली व मुम्बई जैसे शहरो में करते थे चरस सप्लाई
रिपोर्ट- नवीन गौतम/शिवकुमार रावत
हापुड। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिला अभियुक्ता सहित दो अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 828 ग्राम अवैध चरस जिसकी कीमत करीब 1.70 लाख रुपये है बरामद की गई है।
गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी अभिनव पुंडीर ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान नया बांस बख्तावरपुर गढ़मुक्तेश्वर निवासी एक महिला अभियुक्ता लच्छो सहित दो अवैध मादक पदार्थ तस्कर छोटी गडावली गढ़मुक्तेश्वर निवासी महेश को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 828 ग्राम अवैध चरस जिसकी कीमत करीब 1.70 लाख रुपये बरामद हुई है। थाना प्रभारी अभिनव पुंडीर ने बताया कि पकड़े गए दोनो आरोपित साथ मिलकर काम करते थे। महेश चरस तैयार करता था तो लच्छो सप्लाई करने का काम करती थी। उन्होंने बताया कि यह लोग अवैध तरीके से तैयार की गई चरस को दिल्ली, मुम्बई जैसे बड़े शहरो में सप्लाई करते थे। आरोपित महिला लच्छो इस अवैध काम को इतने शातिर तरीके से आजम देती थी जिससे महिला होने के कारण उस पर कोई शक भी नही करता था। उन्होंने बताया कि यह लोग अवैध चरस को दिल्ली में ढाई से तीन हजार रुपए तोला व मुम्बई में पांच से छह हजार रुपए तोला बेचा करते थे। आरोपी महिला लच्छो पहले भी अवैध शराब बेचने में जेल जा चुकी है अब उसने अपने साथी महेश के साथ मिलकर चरस बेचने का धंधा करने लगी दोनो आरोपियों की पुलिस को काफी दिन से तलाश थी पुलिस ने बुधवार को चैकिंग के दौरान अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


