रिपोर्ट- नवीन गौतम /शिवकुमार रावत
हापुड। सिटी कोतवाली पुलिस थाने पर सरस्वती शिशु मंदिर कोठी गेट विद्यालय की ओर से रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। विद्यालय की अध्यापिकाओं व छात्राओ ने थाने में पहुचकर थाना प्रभारी सोमबीर सिंह, निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह एवं थाना स्टाफ हेड कांस्टेबल कोमल सिंह, रोहित पांडे, शैलेंद्र कुमार आदि को रक्षा सूत्र बांध कर मुंह मीठा करवाया। साथ विद्यालय की बालिकाओं ने भी रक्षा सूत्र बांधे। इस अवसर इंदु, श्रीपाल, भावना विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव राजपूत ने सभी का आभार प्रकट किया।
विद्यालय की बालिकाओं ने कोतवाली प्रभारी सोमबीर सिंह को राखी बांधने के बाद थाने के स्टाफ को राखियां बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लिया। थाना प्रभारी ने बालिकाओं से वादा किया कि हापुड पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।
इस अवसर पर थाना प्रभारी सोमवीर ने बच्चों को उपहार व आगे बढ़ने का आशीष देकर रक्षाबंधन के पावन पर्व व शिक्षाप्रद जानकारी दी।


