रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड़ : पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस द्वारा वांछित चल रहे 2 महिला अभियुक्ताओं सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके खिलाफ थाना गढमुक्तेश्वर में 2020 में मुकदमा पंजीकृत हुआ था जिसके चलते तीनों आरोपियों को आत्महत्या के लिए उकसाने में गिरफ्तार किया है, आरोपी काफी समय से माननीय न्यायालय से फरार चल रहे थे।
थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस ने अदालत से फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों को मस्कन से गिरफ्तार किया है, वांछित अभियुक्तों की पहचान राजीव पुत्र हरकुमार सिंह, रजनी पत्नी राजीव, सीमा पत्नी कपिल शर्मा मौ० किरसोल थाना नागफनी जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है।


