Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : दहेज उत्पीड़न के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, काफी समय से चल रहा था फरार


रिपोर्ट- अहमद सुहैल
हापुड : पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस द्वारा दहेज उत्पीड़न के वांछित आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, आरोपी के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम और मुस्लिम विवाह अधिनियम से सम्बन्धित धारों में थाना हाफिजपुर थाने में मुकदमे पंजिकृत था, वांछित आरोपी की पहचान शमीम पुत्र शफीक निवासी अकबरपुर झोझा थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है, फरार चल रहे आरोपी को ग्राम हृदयपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है जहां से आरोपी कहीं अन्य जगह जाने की फिराक में था।