रिपोर्ट- नवीन गौतम/ अमित गुर्जर
हापुड। दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में लगने वाले दशहरा मेला में मेला ठेकेदार की गुंडई के चलते लोगो को जानवरों की तरह पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। वीडियो में देखा जा रहा है कि मेला ठेकेदार के गुर्गे तीन लोगों को भीड़ का हिस्सा बनकर इस तरह लात घुसो से पिटाई कर रहे हैं जैसे इन्होंने कोई कोई इतना बड़ा अपराध किया है। पिटाई करते हुए लोग यह नही देख रहे कि लात घुसो से वार उनके पेट, मुह, सर में मारे जा रहे हैं जिससे किसी की जान भी जा सकती हैं, इस सारे मामले को पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही।
दरअसल मामला सोमवार रात रामलीला मेला का है इस दौरान मौत के कुएं पर एक युवक को ठेकेदार के गुर्गों ने ब्लैक से लिए गए टिकट के साथ पकड लिया। उस युवक ने बताया कि यह टिकट उसने किसी अंजान व्यक्ति से मात्र 30 रुपए में खरीदा था बस फिर क्या था भीड़ का हिस्सा बनकर ठेकेदार के गुंडों ने युवक पर ताबड़तोड़ लात घूसों से हमला करते हुए अपने कार्यालय पर ले गए उस युवक के बाकी दो साथियों को भी फोन कर बुलाया गया और इंसानियत को शर्मसार करते हुए उनकी जमकर इस तरह पिटाई की जैसे किसी जानवर को पीट रहे हैं। सारे मामले पर पुलिस भी मूकदर्शक बन तमाशा देखती रही। इस दौरान किसी ने पिटाई की वीडियो बना ली जो सोशल मीडिया पर वायरल है।
मामले की निंदा करते हुए रामलीला समिति ने भी मेला में ठेकेदार के गुंडों द्वारा की गई हरकत पर कार्रवाई की मांग की है।


