Banga Electronics

Kidszee

बुलंदशहर : छठ पर्व को लेकर हो रही तैयारियों का डीएम, एसएसपी ने लिया जायजा


रिपोर्ट - इकराम खान
 बुलंदशहर। छठ पूजा के पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। वहीँ जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने छठ पर्व को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था में साफ सफाई के निर्देश दिए।
 जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने सिकंदराबाद कस्बे में छठ पूजा पर्व के अवसर पर पूजा अर्चना करने के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण करते हुए करायी जा रही व्यवस्था का जायजा लिया। ईओ नगर पालिका सिकंदराबाद को निर्देशित किया गया कि साफ सफाई, पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम, प्रकाश आदि सभी आवश्यक व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्था करायी जाए। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों से भी वार्ता करते हुए व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी हासिल की गई। आयोजन समिति के द्वारा जिला प्रशासन की ओर से करायी जा रही व्यवस्था के प्रति प्रशन्नता व्यक्त की गई।