Banga Electronics

Kidszee

हापुड : ब्रजघाट पर लगा 2.5 करोड़ रुपए की लागत से लेजर शो (रंगीन फव्वारा) बिजली बिल जमा n होने पर बंद

 - पर्यटन विभाग ने 3.25 करोड़ खर्च कर कराया तैयार, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर

By - नवीन गौतम/शिवकुमार रावत /अहमद सुहैल 
हापुड। ब्रजघाट को पर्यटन केन्द्र के रुप में विकसित कराये जाने लिए 2.5 करोड़ की लागत से बनने वाला लेजर शो जो अपनी निराली छटा बखेरता वह अब बिजली बिल जमा न होने के कारण बंद है।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। ब्रजघाट पर 5 जुलाई 2017 को मुख्यमंत्री ब्रजघाट आये थे तथा 4 घंटे के प्रवास में तीर्थ नगरी ब्रजघाट के धार्मिक स्वरुप को और ज्यादा चमकाने के साथ सैलानियों को आकृषित योजना दी थी। 
पर्यटन और सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों से भव्य रुप देने के लिए कहा गया था। जिसमें गंगा किनारे पर 2.5 करोड़ की लागत से लेजर शो का निर्माण कार्य कराया गया था। लेजर शो फव्वारा में जल की तरंगों से धार्मिक पठकथा निकलती थी।
पर करीब एक साल पहले लेजर शो का निर्माण कराया गया था।
स्थानीय लोगों का कहना है गंगानगरी ब्रजघाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा करोड़ों की धनराशि तो खर्च कर दी गई है, लेकिन उसकी देखरेख कोई नहीं कर पा रहा है। ब्रजघाट में गंगा तट पर बने प्लेटफार्म पर लेजर शो व रंगीन फव्वारा तैयार तो कर दिया गया है, लेकिन वह बंद रहता है। जिसका कोई लाभ नहीं है। लेजर शो में हो जलभराव में मच्छर पनप रहे हैं, जो गंगानगरी में आने वाले बाहरी क्षेत्रों के सामने विकास की पोल खोलता नजर आ रहा है। ब्रजघाट में पर्यटन विभाग द्वारा 2.5 करोड़ की लागत से एक लेजर शो का निर्माण कराया गया था। जिसको बनने में डेढ़ साल लग गया। पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए लेजर शो में गंगा की लहरों पर क्षेत्र की संस्कृति, सभ्यता और पौराणिक महत्व दिखाने का मकसद था। शुरुआती कुछ दिनों तक लेजर शो चलाया गया, लेकिन बिजली का बिल का 9 लाख रुपये का बकाया होने के कारण ऊर्जा निगम ने कनेक्शन काट दिया। तभी से लेजर शो बंद है। अगस्त माह में शिवरात्रि पर डीएम के आदेश पर ऊर्जा निगम ने सप्लाई को चालू कर लेजर शो चालू कर दिया था, लेकिन शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद लेजर शो को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले के दौरान दोबारा लेजर शो शुरू किया गया था। लेकिन बिजली का बिल का 9 लाख रुपये का बकाया होने के कारण ऊर्जा निगम ने कनेक्शन काट दिया है।