Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : इंडियन प्रेस अलैवनेश एसोसिएशन की मासिक बैठक का गढ़मुक्तेश्वर में हुआ आयोजन, एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर को सौंपा ज्ञापन


रिपोर्ट - अहमद सुहैल 
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर- इंडियन प्रेस अलैवनेश एसोसिएशन आईपा की एक मीटिंग का आयोजन गढ़मुक्तेश्वर में किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव सुंदर शर्मा ने की तथा संचालन मोहित गुप्ता ने किया, मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट इमरान अली रहे मीटिंग में राष्ट्रीय सचिव सुंदर शर्मा ने कहा कि सभी पत्रकार साथी एकजुटता बनाए रखें संगठन में ही शक्ति है और अपने कार्य को ईमानदारी से अंजाम देने का कार्य करें कोई भी गलत कार्य ना करें, अगर कोई पत्रकार गलत कार्य में लिप्त पाया जाता है तो उसे तुरंत प्रभाव से हटा दिया जाएगा उसके लिए किसी की परमिशन की आवश्यकता नहीं होगी उन्होंने कहा कि आईपा एक ऐसा संगठन है जो कि भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड है अगर किसी पत्रकार साथी के साथ कुछ गलत होता है तो संगठन उसके साथ खड़ा है।
    आईपा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सागर ने कहा कि हम सभी पत्रकार साथियों को आपस के मनमुटाव को भुलाकर कार्य करना चाहिए और ईमानदारी से कार्य करने के साथ ही हम सभी पत्रकार साथियों को आईपा संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करना चाहिए, कई पत्रकार साथियों को तहसील स्तर पर जिम्मेदारी भी दी गई शिव कुमार रावत को जिला संरक्षक रिजवान चौधरी को हापुड़ तहसील प्रभारी गुलफाम हुसैन को हापुड़ तहसील अध्यक्ष प्रमोद शर्मा को हापुड़ तहसील उपाध्यक्ष रुचि कोरी को जिला संगठन मंत्री फरहीन उर्फ माही खान को जिला महामंत्री का पद देकर सम्मानित किया गया, संगठन ने मीडिया हाउस बनाने को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रहलाद सिंह को सौंपा है, इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव सुंदर शर्मा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सागर, शिव कुमार रावत, एडवोकेट इमरान अली, रुचि कोरी, फरहीन उर्फ माही खान, गुलफाम हुसैन, रिजवान चौधरी, इरशाद अहमद, मनीष, गुलजार अली, मुरलीधर शर्मा, मुकेश शर्मा, विनय ठाकुर, आलम टाइगर, सचिन सागर, हसरत पवार, अभिषेक, राम अवतार, आदेश कुमार, दयानंद कुमार, मोनी खान, गणेश पवार, प्रमोद शर्मा, हर्ष अग्रवाल, अमित शर्मा, मारूफ खान, जितेंद्र, मोहित कुमार, लोकेश निषाद, विकास वर्मा, रविंद्र राजपूत, अबसार अली, भूपेंद्र वर्मा आदि पत्रकार गण मौजूद रहे।