Banga Electronics

Kidszee

ओएसिस मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियो को यातायात नियमों की दी जानकारी


रिपोर्ट:- हसरत पवार
हापुड़। जनपद हापुड़ के ग्राम असौड़ा में ओएसिस मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में यातायात के पुलिसकर्मी टी.एस.आई. बिजेंद्र पाठक ने छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए और दो से अधिक नहीं बैठना चाहिए। वाहन चलाते समय शराब का सेवन नहीं करना चाहिए और साथ ही जेबरा क्रॉसिंग, तिराहे और चौराहे पर नो पार्किंग से संबंधित जानकारी दी और 
रात के समय में डीपर का प्रयोग करना चाहिए। वाहन को निर्वाह निर्धारित गति से चलाना चाहिए। मोड एवं राहों पर गाड़ी की गति धीमी होनी चाहिए। आगे चलने वाली गाड़ी से दूरी बनाए रखनी चाहिए। अपने वाहन के संपूर्ण कागजात पूरे रखने चाहिए। अपनी वाहन को निर्धारित स्थान पर खड़ा करें जिससे रोड पर चलने वाले वाहनों को परेशानी न हो। नशा करके गाड़ी कभी नहीं चलानी चाहिए। गाड़ी चलाते समय फोन पर बातें नहीं करनी चाहिए आदि। संबंधित नियमों की जानकारी दी और बहुत से छात्र व छात्राओं ने यातायात से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी समस्याओं का हल किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य खुशीनूर, प्रबंध समिति के सदस्य डॉक्टर अबुल कलाम, मुशफिख सहाब, मोहम्मद गुलजार गुलफशा चौधरी, फरहीन सैफी, गुलशबा, रोशन, फिरदोश,सना, काजी उमर फारूख, मोहम्मद दिलशाद चौधरी अन्य अध्यापक अध्यापिकाये उपस्थित रहे।