रिपोर्ट - राजेन्द्र सिंह
हापुड़ : बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय एस.सी. एम. सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बाबूगढ़, छावनी में खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। मेदक रेस में नर्सरी की हिमाशी प्रथम, शानवी द्वितीय व प्रियांशूल तृतीय स्थान पर रहे। के. जी. कक्षा में वरुणा प्रथम, शिवांश द्वितीय और लक्षित ने तृतीय स्थान लिया। कक्षा-एक में 50 मीटर की रेस में करन प्रथम, मुकुल द्वितीय और सिद्धान्त तृतीय रहे। कक्षा- दो में सूर्याश प्रथम, राधिका द्वितीय व माधव तृतीय रहे। कक्षा-तीन में सत्यम प्रथम, मयंक द्वितीय व भरत तृतीय स्थान पर। कक्षा चार में भविष्य प्रथम, सिद्धान्त द्वितीय और अर्पित तृतीय रहे। कक्षा-पाँच में कृष्णा प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय व खुशी तृतीय रहें। क्रिकेट में कक्षा-बारह,खो- -खो में कक्षा-बारह, कबड्डी में कक्षा- ग्यारह प्रथम स्थान पर रहे। बाल-दिवस के इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के चेयरमैन वीरेन्द्र अग्रवाल, डायरेक्टर सुमन जैन, प्रधानाचार्य मनोज कश्यप ने बच्चों को प्रोत्साहित करने में अपना योगदान दिया।विद्यालय के शिक्षक गणों ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया।



