Banga Electronics

Kidszee

हापुड : दैनिक जीवन में यातायात नियमों का पालन करने का एसपी ने किया आह्वान


Report- Pawan Kumar 
हापुड। यातायात माह नवम्बर में यातायात एवं जनपद पुलिस द्वारा मेरठ रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में यातायात एवं सड़क सुरक्षा माह का आयोजन तथा यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शहर क्षेत्र के एसएसबी इंटर कॉलेज हापुड़ के एनसीसी के छात्र, शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, एनसीसी के छात्र, दीवान इंटर कॉलेज, दीवान पब्लिक स्कूल, कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल, कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज के लगभग 300 छात्र व छात्राओं एवं अध्यापकों एवम कैप्टन प्रियंका शर्मा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक, मुकेश चांद मिश्र, क्षेत्राधिकारी यातायात पिलखुआ वरुण मिश्र, एआरटीओ आशुतोष उपाध्याय, दीवान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य चारू कपूर, शहर कोतवाल संजय कुमार पाण्डेय, यातायात निरीक्षक मनु चौधरी, यातायात उप निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, बिजेंद्र पाठक, एचसीपी दलवीर सिंह, मुख्य आरक्षी अमरीश राणा, बिरशपाल पाल सिंह, मो खालिद, सहचालक बनवारी लाल, लाखन सिंह, आरक्षी अजय कुमार, चमन खां, रवि पंवार, प्रशांत मलिक, अनिल कुमार जवान राजकुमार, देवेंद्र शर्मा, नेत्रपाल पुनिया, देवेश कुमार, मुकेश कुमार, रोहित कुमार सहित एक दर्जन से अधिक होमगार्ड व पीआर् डी के जवानो ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अपने समोधन में सभी छात्र छात्राओं, अभिभावकों व समस्त स्कूल के स्टाफ से अपने दैनिक जीवन में यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद मिश्र ने कहा कि आप सब स्कूली छात्र छात्राएं भावी समाज व देश का भविष्य है आने वाले समय की जिम्मेदारियों का निर्वहन आप जैसे युवा वर्ग को ही करना है यह तभी संभव है जब आप लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होंगे तथा इसी विधार्थी जीवन से यातायात नियमों का पालन करेंगे। यातायात जागरूकता रैली भी निकाली गई जिसे  पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर  पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।