Banga Electronics

Kidszee

हापुड : नवंबर में जन्मे बच्चों का मनाया जन्मदिन


By -Pawan Kumar/ Ahmed suhel 
हापुड। नवम्बर माह में जन्मे उच्च प्राथमिक विद्यालय कुचेसर के बच्चों का जन्मदिन हमारे दिनेशनगर के सम्मानित पिलखुआ स्थित दिनेश नगर निवासी शिक्षक नरेन्द्र चौधरी ने केक काटकर बड़ी धूमधाम से मनाया व कुचेसर ग्राम प्रधान और खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा सभी बच्चों को अपनी तरफ से जूते गिफ्ट कर विद्यालय के सभी बच्चों को जलपान कराया। इस उपलक्ष्य में राव राज विलास कुचेसर किले का सभी बच्चों को शैक्षिक भृमण कराया वहाँ उपस्तिथ किले के राजा कुँवर अजित सिंह व उनकी धर्म पत्नि रानी निर्लेप कौर साहिबा ने सभी बच्चों का स्वागत किया और बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस शुभ अवसर पर स्कूल स्टाफ के सभी अध्यापकगण उपस्तिथ रहे।