रिपोर्ट - नवीन गौतम / शिवकुमार रावत
हापुड के बेटे ने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। प्रीत विहार के रहने वाले हार्दिक ने जेएनयू में ऑल इंडिया में 12वी रैंक पाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हार्दिक ने लगातार मेहनत करते हुए यह मुकाम हासिल किया है।
भारत के प्रतिष्ठित संस्थान जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में हार्दिक ने ऑल इंडिया में 12वी रैंक प्राप्त किया हैं। हार्दिक जे॰एन॰यू॰ से डेवलपमेंट एण्ड लेबर स्टडीज में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करेंगे।
हार्दिक ने अपने ड्रीम यूनिवर्सिटी में पसंदीदा कोर्स मिलने पर खुशी जाहिर की और साथ ही अपने माता पिता की खुशी पर भी बात की। हार्दिक की शुरुआती पढ़ाई केन्द्रीय विद्यालय सहारनपुर में हुई। हार्दिक मूल मेरठ के रहने वाले हैं। उन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट केंद्रीय विद्यालय हापुड़ से उत्तीर्ण की है।
हार्दिक की माता मंजू गृहणी है तो पिता बृजेश कुमार हापुड सिटी कोतवाली के कंट्रोल रूम में सब इंस्पेक्टर है। पिता बृजेश कुमार ने बताया कि हार्दिक शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रहे है।
हार्दिक ने कहा कि मेहनत करने से रिजल्ट खुद ब खुद आता है। पूरा भरोसा था कि परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग भी पढ़ाई के लिए ही किया।
हार्दिक ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। इस मौके पर उनके मित्र व रिश्तेदारो ने बधाई दी।
शानदार सैलेरी पैकेज चाहते हैं तो करें ये कोर्स
लेबर लॉज की जानकारी होना हर कर्मचारी के लिए जररी है, हालांकि आमतौर पर कर्मचारियों के पास इसकी सतही जानकारी भी नहीं होती।
लेबर लॉज की जानकारी होना हर कर्मचारी के लिए जररी है, हालांकि आमतौर पर कर्मचारियों के पास इसकी सतही जानकारी भी नहीं होती। यही वजह है कि वर्कप्लेस पर वे अक्सर ही शोषण के शिकार होते हैं। अपने अधिकारों की जानकारी जब तक नहीं होगी आप आपने अधिकार के लिए आवाज नहीं उठा सकते। हालांकि लेबर लॉज के लिए स्पेशल पढई भी की जाती है और इसमें अच्छा खासा करियर बनाया जा सकता है। लेबर स्टीज में आपको इकोनॉमिक्स, लॉ, पॉलिटिकल साइंस व सोशयोलॉजी जैसे विषय पढ़ने का अवसर मिलता है। यह सब्जेक्ट मुख्य रूप से लेबर से जुड़े मुद्दों और उनके आर्थिक डेवलपमेंट के साथ-साथ इस असंगठित क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के बारे में बताते हैं। जाहिर है कि भारत जैसे विकासशील देश में, जहां बेरोजगारी और मजदूरों से जुड़ी कई समस्याएं बड़े पैमाने पर मौजूद हैं, इस सब्जेक्ट में डिग्री लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए जॉब की अच्छी संभावनाएं बनती हैं।