By- Naveen gautam/Ahmed suhel
हापुड। विकासखंड हापुड़ में मंगलवार को जल जीवन मिशन "हर घर जल" योजना अंतर्गत तकनीकी कुशल मानव संसाधन को दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय क्षमता संवर्धन, प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
युवाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन खंड कार्यालय के अधिशासी अभियंता शहरोज, डीपीएमयू के कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर साजेब, रोहित प्रभाकर, विकास शर्मा आई एस ए कोऑर्डिनेटर व एडीओ पंचायत सहायक राजीव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन मानव विकास एवं सेवा संस्थान लखनऊ के जिला समन्वयक नितेश बाजपेई व ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर इशांत शर्मा व मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण सत्र कार्यक्रम चलाया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 186 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जल जीवन मिशन के प्रतिभागियों ने परियोजना के प्रति अपने दायित्वों को सुदृढ़ किया तथा सब ने अपनी-अपनी सहमति प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त खंड विकास अधिकारी द्वारा किट वितरण किया गया।
जिसमें सहायक विकास अधिकारी के द्वारा सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर मानव विकास एवं सेवा संस्थान से आवरण ,गुरुदेव ,शिवम , अनिल कुमार , दिग्विजय आदि लोग उपस्थित रहे।


