Banga Electronics

Kidszee

नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 : आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने को अधिकारी योजना समय से तैयार करें : सीडीओ


By- Naveen gautam/Ahmed suhel 
हापुड। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने हेतु प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की।
 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद के वर्तमान 357 मतदान स्थलों के सापेक्ष मतदान दलों की नियुक्ति के लिए कार्मिकों को उपलब्ध कराने व जनपद के 09 जोनल एवं 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य प्रभारी अधिकारियों हेतु हल्के वाहन की उपलब्धता उनकी मांग के अनुसार उपलब्ध कराने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। 
 मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा नियुक्त किए गए प्रेक्षक हेतु समस्त वांछित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा कलेक्ट्रेट स्थित को कोविड कंट्रोल रूम में ही निर्वाचन नियंत्रण कक्ष स्थापित कराया जाए और शिफ्ट वाइज अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी जाए।
 उन्होंने टेंट, फर्नीचर, बैरिकेडिंग व अस्थाई प्रकाश व्यवस्था , साउंड व्यवस्था कराए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया तथा निर्वाचन में आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी कराए जाने हेतु वीडियो कैमरे, डिजिटल कैमरो की व्यवस्था पहले से ही कर ली जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता से संबंधित कार्यों का अनुपालन कराने हेतु अधिकारीगण कार्य योजना समय से तैयार कर ले। बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्या नहीं होगी।