By- Naveen gautam/ Ahmed suhel
हापुड। प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों में नैतिकता और अनुसाशन विकसित करने के उद्देश्य से उन्हें भी अब प्रशिक्षित किया जाएगा। इसीलिए जनपद हापुड़ से दो शिक्षकों ने बेसिक कब मास्टर प्रशिक्षण पूर्ण किया।
प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र प्रयागराज पर सात दिवसीय कब मास्टर बेसिक कोर्स का समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कोर्स का शुभारंभ अरविंद कुमार श्रीवास्तव प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। शिविर का संचालन गंगा विष्णु पाठक लीडर ट्रेनर कबिंग व सुनील द्विवेदी सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट द्वारा किया गया। प्रशिक्षण शशांक यादव हिमालय वुड बैज व बृजेंद्र कुमार हिमालय वुड बैज द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण 5 दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चला। प्रशिक्षण के दौरान टोली बनाकर बेसिक कोर्स के नियम, ड्यूटी व अपने स्कूल में जाकर बच्चों को स्काउटिंग व जनपद के अंदर स्काउटिंग का विस्तार करने के लिए कहा गया। हापुड़ जनपद से अंकुर त्यागी इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 मुक्तेश्वरा मड़ैया ब्लॉक सिंभावली व डॉक्टर रेणु देवी प्राथमिक विद्यालय नवादा ब्लॉक हापुड़ ने प्रतिभाग किया।


