By- Navee gautam/ Bhupendra Sagar
गढ़मुक्तेश्वर। बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर ओमपाल मावी ने अपने प्रतिद्वंदी सुधीर गर्ग को 12 वोटों से हरा दिया। वहीं सचिव पद पर हिमांशु त्यागी ने 11 वोटों से जितेंद्र यादव को हराया। बार के चुनाव में माहौल पूरे दिन पूरी तरह से गर्म रहा।
बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के चुनाव अधिकारी सतेंद्र चौधरी व हेमंत गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर ओमपाल मावी को 60 व सुधीर गर्ग को 48 वोट मिले। अध्यक्ष पद पर ओमपाल मावी 12 वोटों से विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर इंतजार अहमद को 55, सुशील दहिया को 37, धर्मेंद्र सिंह को 13 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर इंतजार अहमद 18 वोटों से विजयी रहे। सचिव पद पर हिमांशु त्यागी को 59 व जितेंद्र यादव को 48 वोट मिले। सचिव पद पर हिमांशु त्यागी 11 वोट से विजयी रहे। सहसचिव पद पर अंकित चौहान को 57 व राज जयंत को 49 वोट मिले। सहसचिव पद पर अंकित चौहान 11 वोटों से विजयी रहे। मतदान सुबह दस बजे से लेकर तीन बजे तक हुआ वहीं मतगणना चार बजे से हुई। बार का माहौल सुबह से ही पूरी तरह से गर्म रहा। प्रत्याशियों ने वोटर अधिवक्ताओ को मनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओ नवनिर्वाचित बार के पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कोषाध्यक्ष पद पर हरीशंकर राणा व लेखा निरिक्षक पद पर राजकुमार प्रजापति पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस अवसर पर मिलिन कुमार, सुबोध त्यागी, सुहेल आलम, बबलू भाटी, नरेश गिल, अमरपाल सिंह, रोहताश सिंह, अम्बार अली, पीयूष गोयल, रामौतार पुंडीर, महताब अली, रिजवान अहमद, शाकिर अली, मोहित गुप्ता, शहनाज चौधरी, अमित गर्ग, अनुज चौहान, जयनन्द गुर्जर, संदीप सैनी, अरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


