हापुड। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हापुड़/गाजियाबाद में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों हेतु योग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। डाइट प्राचार्य की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश कुमार, शाहीन और सचिन कसाना उपस्थित रहे। संस्थान के सभी प्रवक्तागण प्रदीप कुमार, पिंटू, सुधीर जायसवाल, शिखा, आकांक्षा, शालू, शमा उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में सुदर्शन देव शर्मा योगाचार्य, शशि श्रीवास्तव, नंद किशोर, पूनम सिंह उपस्थित रहे। जनपद हापुड़ से पुरुष वर्ग में मनोज कुमार सहायक अध्यापक प्रथम, नितिन भारद्वाज द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रतिष्ठा प्रथम और प्रीति नेहरा द्वितीय स्थान पर रही। जनपद गाजियाबाद से पुरुष वर्ग में अमित कुमार प्रथम और महिला वर्ग में अंजलि अग्निहोत्री द्वितीय स्थान पर रही। ज़िला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक जयश्री, आशा, सरिता चौधरी और सत्येंद्र कुमार उपस्थित रहे।


