Banga Electronics

Kidszee

जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया बसपा सुप्रीमो मायावती का 67वां जन्मदिन


हापुड़। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 67वां जन्मदिन क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केक काटे। इस अवसर पर बसपा कार्यकर्ताओं ने आगमी निकाय चुनाव को लेकर हुंकार भरी। 

नगर के बुलंदशहर रोड स्थित एक हॉल में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन जिलाध्यक्ष देवेंद्र भारती के नेतृत्व में केक काट कर मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की सरकार से हर वर्ग परेशान है। जिसके चलते प्रदेश की जनता बसपा के शासनकाल को याद कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कोई भी वर्ग खुश नहीं है। जिसके चलते आगामी चुनाव में बसपा बड़े बहुमत के साथ आएगी। बसपा नेता वैध पंडित वरुण शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाए। ताकि बसपा चुनाव में एक बड़ा बहुमत पाने में कामयाब हो। बसपा सांसद दानिश अली ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में किसान बुरी तरह से परेशान हैं और वह बसपा के शासनकाल को याद कर रहा है। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मदन चौहान ने कहा कि आज सर्व समाज बसपा से जुड़ रहा है। क्योंकि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती ने सर्व समाज का सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में किसानों को फसलों का उचित मूल्य तक नहीं मिल रहा है। जिसके चलते किसान भुखमरी के कगार पर आ गया है। प्रदेश भर में अराजकता का माहौल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र भारती तथा संचालन सतीश प्रधान ने किया। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्म दिवस पर केक काटा और पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। इस मौके पर बसपा नेता रवि जाटव, सुनील जाटव, जिलाध्यक्ष देवेंद्र भारती, बसपा सांसद दानिश अली,  गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मदन चौहान, सचिव डॉ0 विनोद कार्तिक, पूर्व बसपा प्रत्याशी श्रीपाल, बसपा के पूर्व जिला प्रभारी व वरिष्ठ नेता वैध पंडित वरुण शर्मा, अशोक कुमार, इन्द्रपाल सिंह, सतीश प्रधान, आदेश कुमार, सुनील मंत्री, हीरालाल, अनुराग रावण, बब्लू त्यागी, सतीश कश्यप, राजकुमार सागर, नितिन, मनोज कर्दम, मुकेश आज़ाद, सुनिल मंत्री, ऐडवोकेट दिनेश कुमार, अजय जयंत, अंकुर शर्मा, कपिल शर्मा, अभिषेक शर्मा, दानिश, हारिस खान, रोहित कुमार, ललित कुमार, मोहित कुमार, विनोद सागर, ब्रिजेश कुमार, सुमित कुमार, देवेंद्र जाटव, अंकुश कुमार, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।