रविंद्र कश्यप बने यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के हापुड़ नगर उपाध्यक्ष
रिपोर्ट - अहमद सुहैल
हापुड़। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय त्यागी ने रविंद्र कश्यप की लगन और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यूनाइटेड हिंदू फ्रंट का हापुड़ नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मौके पर रविंद्र कश्यप ने कहा कि संगठन ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं पूरी निष्ठा व इमानदारी और तन मन धन से निर्वहन करुंगा।
इस मौके पर रविंद्र कश्यप को उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालो में राहुल शर्मा, विशाल कश्यप, शिवम त्यागी, उज्जवल कश्यप, पराग कश्यप, डॉ अनुज कश्यप, उमेश कश्यप, आकाश कश्यप, अमित कश्यप, कपिल कश्यप, लोकेश कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।


