Banga Electronics

Kidszee

हापुड : कोतवाली प्रभारी के निलंबन की मांग को लेकर अधिवक्ता धरने पर, फूका पुतला

कोतवाली प्रभारी के निलंबन की मांग को लेकर अधिवक्ता धरने पर, फूका पुतला




रिपोर्ट - नवीन गौतम/शिवकुमार रावत /मोनू शर्मा

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर बार एसोसिएशन के अधिवक्तागणों ने धरना प्रदर्शन कर बृहस्पतिवार को भी हड़ताल जारी रखी। 


बता दे की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी के व्यवहार के खिलाफ अधिवक्ता हड़ताल पर उतर आए और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश को निलंबित करने की मांग की वहीं बृहस्पतिवार को भी गढ़ कोतवाली प्रभारी का अधिवक्ताओं ने सड़क  पर उतरकर पुतला भी फूंका। 


अधिवक्ताओं का कहना है किसी भी पुलिस अधिकारी ने अधिवक्ताओं की परेशानी को लेकर अभी तक कोई संपर्क नहीं किया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक गढ़ कोतवाल का निलंबन नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। अध्यक्ष चौधरी खालिद एवं सचिव दीपक कुमार ने कहा कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का व्यवहार अधिवक्ताओं के प्रति उचित नहीं है। जिसके चलते उन्होंने हड़ताल शुरू की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने हड़ताल की और प्रदर्शन किया और गढ़मुक्तेश्वर कोतवाल के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला भी फूंका।