Banga Electronics

Kidszee

हापुड में फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, जन सेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार

हापुड में फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, जन सेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार
रिपोर्ट - नवीन गौतम/अहमद सुहैल 
हापुड। जनपदीय एसओजी टीम व थाना हापुड़ नगर पुलिस ने जनसेवा केन्द्र की आड़ में विश्विद्यालयों, शैक्षिक संस्थानों की फर्जी मार्कशीट, माईग्रेसन सर्टिफिकेट तैयार करने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है।
जिसके कब्जे से भारी मात्रा में विश्विद्यालयों शैक्षिक संस्थानों की फर्जी मार्कशीट, माईग्रेसन सर्टिफिकेट व मार्कशीट बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रीत विहार निवासी आशीष कुमार कम्प्यूटर लैपटॉप, कौरल ड्रो व स्कैनर की सहायता से फर्जी मार्कशीट, सनद, डिग्री एवं अन्य प्रमाण पत्र तैयार कर फर्जी मोहर लगाकर असल के रूप में तैयार करता था। गिरफ्तार अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डिमाण्ड मिलने पर फर्जी मार्कशीट तैयार कर प्रत्येक मार्कशीट के पांच हजार से दस हजार रूपये लेकर लोगों को उपलब्ध कराते थे। उन्होने बताया कि फर्जी मार्कशीट अलग-अलग प्लेटफॉर्म में नौकारी एवं विश्विद्यालयों शैक्षिक संस्थानों में एडमिशन लेने के लिए प्रयोग में लायी जाती थी। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने विभिन्न विद्यालयों की 105 मार्कशीट, 08 फर्जी माइग्रेसन सर्टिफिकेट, पांच हजार रुपए नगद, मोबाइल फोन, फर्जी मार्कशीट बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।