रिपोर्ट -अहमद सुहैल/मोनू शर्मा
हापुड। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आगामी त्योहार होली के दृष्टिगत जनपद में कच्ची/अपमिश्रित/अवैध शराब बनाने/बेचने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर के नेतृत्व में थाना गढ़मुक्तेश्वर व बहादुरगढ़ के खादर क्षेत्र में अवैध शराब के विनिर्माण व बिक्री के सम्भावित स्थानों तथा जंगलों में प्रभावी गस्त व चेकिंग के साथ-साथ ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है।


