Banga Electronics

Kidszee

हापुड : श्री राम पंचवटी मंदिर का छठवां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया


श्री राम पंचवटी मंदिर का छठवां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया
रिपोर्ट नवीन गौतम/शिवकुमार रावत /हसरत पवार 
हापुड। रामलीला मैदान स्थित श्री राम पंचवटी मंदिर का  छठवां वार्षिक उत्सव धूमधाम से शुक्रवार को मनाया गया। इस दौरान हवन, पूजन, आरती सहित कई अनुष्ठान हुए। मंदिर परिसर जय श्री राम, जय श्री कृष्ण व राधे राधे के नारों से गूंजता रहा। सभी अनुष्ठान पुजारी ने संपन्न कराए । यजमान के रूप में कपिल अग्रवाल, संरक्षक अनिल आजाद, प्रधान रविंद्र गुप्ता, महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल पूजा पर बैठे। 
इसमें मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अपने-अपने परिवारों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सुबह आठ बजे से ही भक्तों का तांता विशेष पूजा के लिए वहां लगने लगा था। पूजा अर्चना का कार्यक्रम दोपहर तक चला। पुजारी ने राधा कृष्ण, राम लक्ष्मण सीता हनुमान एवं मंदिर में स्थापित देवी देवताओं की महाआरती की गई। इसके बाद मंदिर समिति की ओर से भक्तों के बीच भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया। यहां आसपास के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर धन्य हो रही थी। स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंदिर परिसर राम धुन के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था। कार्यक्रम को सफल बनाने में कपिल अग्रवाल, अनिल आजाद, रविंद्र गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, उमेश अग्रवाल, प्रदीप आदि सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।