रिपोर्ट - नवीन गौतम/शिवकुमार रावत
हापुड। रविवार को ग्राम विकास अधिकारी संघ शाखा की बैठक विकास खंड हापुड के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम विकास अधिकारी संजीव शर्मा ने की। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी संघ शाखा की कार्यकाणी को दो वर्ष पूरे होने के उपरांत पूर्व कार्यकाणी को भंग करते हुए नई कार्यकाणी का सर्वसमिति से गठन किया गया। इस मौके पर निर्वाचित कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों का फूल- माला पहनाकर स्वागत किया गया। तथा सभी सदयों द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन व संघ के प्रति हमेशा तत्पर रहने के साथ शपथ ली एवं संकल्पित हुए। इस मौके पर सर्वसमीति से संगठन में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सरनामसिंह, प्रानतीय प्रतिनिधि भुवनेश्वर शर्मा, जिला मंत्री शैलेश गौड, कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार, संरक्षक मुस्ताक अहमद का फूल माला व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा व सदस्य जितेन्द्र कुमार, सचिन ढाका, कृष्ण कुमार, इन्द्राज सिंह, त्रिभुवन, नारायण सिंह, देवेंद्र कुमार, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।


