Banga Electronics

Kidszee

गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मुठभेड में एक घायल सहित 04 शातिर गौकशों को किया गिरफ्तार


रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह 
हापुड। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान हुई मुठभेड में एक घायल सहित 04 शातिर गौकशों को गिरफ्तार किया गया है।
 जिनके कब्जे से अवैध असलहा, पशु काटने के उपकरण, प्रतिबंधित पशु व एक स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पकड़े गए घायल बदमाश ने प्रारम्भिक पूछताछ में अपना नाम सुहैल पुत्र रहिसुद्दीन व अन्य बदमाशों ने अपना नाम फरमान पुत्र कलुवा, विक्की पुत्र मलखान व आजाद पुत्र दिलीप बताया है, घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
 गिरफ्तार बदमाशों के अपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपद/थानों से की जा रही है।