पत्रकारों का अपमान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं : सुमत सिसोदिया
हापुड़ । पत्रकारों की अनदेखी को लेकर आईरा एसोसिएशन ने भरी हुंकार। ऑल इंडियन रिपोर्टरस एसोसिएशन (आईरा) के प्रदेश महासचिव सुमत सिसोदिया ने बताया कि पत्रकारों का अपमान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक पत्रकार संगठन आवासीय योजना से पत्रकारों को लाभान्वित करने से संबंधित ज्ञापन जिला अधिकारी प्रेरणा शर्मा को सोपने गया था।
जिसकी जानकारी संगठन द्वारा एलआईयू विभाग को 1 दिन पूर्व ही दे दी गई थी लेकिन जिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन नहीं लिया गया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देने की बात कहकर जिलाधिकारी वहां से रवाना हो गई।
उपरोक्त घटना को लेकर समस्त पत्रकार बंधुओं में खासी नाराजगी देखने को मिली।
जिला अधिकारी द्वारा पत्रकारों की अनदेखी करना सभी संगठनों में चर्चा का विषय बन गया। संबंधित विषय की जानकारी एक पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष द्वारा जब आईरा एसोसिएशन को दी गई तब ऑल इंडियन रिपोर्टरस एसोसिएशन (आईरा) के प्रदेश महासचिव सुमत सिसोदिया एवं पत्रकार सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में जनपद के समस्त पत्रकारो ने 25 मार्च को सांसद राजेंद्र अग्रवाल द्वारा आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया।
तत्पश्चात एसडीएम सदर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पत्रकारों से धरना खत्म करने के लिए कहां गया काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद यह विचार किया गया कि जिलाधिकारी महोदय एक बार पत्रकारों की पीड़ा को सुने तत्पश्चात ही पीसी का आयोजन संभव हो। मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रशासन द्वारा आनन-फानन में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा एवं पत्रकारों की एक सभा सुनिश्चित की गई जिसमें मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा, एसडीएम सुनीता सिंह एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे सभा में पत्रकार संगठनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल द्वारा बहुत सी बातें जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई।
जिसमें शासन प्रशासन द्वारा पत्रकारों की अनदेखी एवं अपमान मुख्य विषय रहा सभी विषयों पर चर्चा करते हुए। अंततः जिलाधिकारी महोदया प्रेरणा शर्मा ने कम्युनिकेशन गैप एवं काम में व्यस्तता के चलते उपरोक्त घटना के घटित होने का हवाला दिया, साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी पत्रकार को अपनी बात जिलाधिकारी के समक्ष रखने के लिए किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सभा में आईरा एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सुमत सिसोदिया ने जिलाधिकारी से यह सुझाव दिया की कार्य दिवसों में एक निर्धारित समय पत्रकारों के लिए सुनिश्चित किया जाएगा। जिसमें समस्त पत्रकार बिना विलंब के जनता की बात जिलाधिकारी के समक्ष रख सकें। जिलाधिकारी से वार्तालाप के बाद समस्त पत्रकारों ने सहमति जताते हुए आयोजन में प्रतिभाग किया।


