Banga Electronics

Kidszee

हापुड : भाई की सम्पत्ती हड़पने के लिए की सगे भाई की हत्या।

रिपोर्ट - नवीन गौतम/लक्ष्मण सिंह
हापुड। थाना हाफिजपुर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी सगे भाई को किया गिरफ्तार। जिसके कब्जे से आलाकत्ल बलकटी, फावड़ा व घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर व ट्रॉली बरामद ।

हत्यारोपी द्वारा दिनांक 02.03.2023 को अपने सगे भाई की हत्या कर शव को खेत में बने बोरिंग के गढ्ढे में छिपा दिया था।
• हत्यारोपी द्वारा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव की दुर्गंध दबाने के लिए ट्रेक्टर-ट्रॉली से लाकर उसके ऊपर मुर्गे की बीट लाकर डाल दी थी।

• भाई की सम्पत्ती हड़पने के लिए की थी सगे भाई की हत्या ।

सक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 02.03.2023 को हत्यारोपी सगे भाई द्वारा
अपने भाई को खेत पर काम करने के बहाने बुलाकर ले जाना तथा उसकी हत्या कर पुलिस को गुमराह करने तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को खेत में बोरिंग के गढ्ढे मे छिपा देना ।

कार्यवाही:-
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस द्वारा सगे भाई की हत्या करने वाले हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से आलाकत्ल बलकटी, फावड़ा व घटना में प्रयुक्त एक ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद हुई है। उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाफिजपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण:-

हत्यारोपी ने बताया मेरा भाई शराब पीने व नशा करने का आदी था एंव उसका कोई बाल बच्चा भी नही है मैंने अपने भाई की 20 लाख रुपये की एफडी जिसमे मैं अपने भाई के साथ नौमिनी हूँ एंव उसकी करीब 3 बीघे जमीन जो काफी कीमती है को बेचने को कह रहा था मैने सम्पत्ति के लालच मे अपने भाई को गन्ने से पोगले काटने के बहाने खेत पर पर ले जाकर बलकटी से गर्दन काट कर हत्या कर शव को छिपाने के उदेश्य से खेत मे ही बने बोरिंग के गढ्डे मे दबा दिया था। उसकी लाश से बदबू न आये उसको दबाने के लिए अपने टेक्ट्रर व ट्राली से दो ट्राली मुर्गे की बीट हापुड़ से लाकर गढ्डे के ऊपर डाल दी थी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
सुनील उर्फ कालू पुत्र कमल सिंह निवीसी ग्राम चित्तौली थाना हाफिजपुर जनपद हापुड ।

बरामदगी का विवरण:-
1. आलाकत्ल बलकटी 2. घटना में फावड़ा व ट्रेक्टर-ट्रॉली (फोर्ड ट्रेक्टर) ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. उ0नि0 प्रदीप कुमार थाना हाफिजपुर जनपद हापुड ।
2. उ0नि0 सतीश कुमार थाना हाफिजपुर जनपद हापुड । 3. उ0नि0 श्री रंजीत कुमार थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़।
4. कां0 942 जयप्रताप कुमार थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़।