रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह
हापुड़। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रमेन्द्र जांगड़ा ने कहा कि भाजपा देश व प्रदेश में हर वर्ग का विकास करने में प्रयासरत है। देश व प्रदेश में भाजपा सबका साथ सबका विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से नगरीय निकाय चुनाव में अभी से जुटने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष रविवार को फ़्री गंज रोड स्तिथ भाजपा आईटी सेल के नगर सह संयोजक उमंग जांगड़ा के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेशों में भाजपा सरकारें विकास की गंगा बहा रही हैं। विपक्ष के लोग भाजपा के बढ़ते कदमों को रोकने में असफल नजर आता है। देश व प्रदेशों का विकास भाजपा सरकारों में ही संभव है।
इस अवसर राहुल शर्मा, मोहित पाल, प्रशांत गोड़, मनीष शर्मा, हर्ष उपस्थित रहे।