हिंदू और मुस्लिम त्यागी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे त्यागी समाज का होली मिलन समारोह आज
रिपोर्ट - नवीन गौतम/शिवकुमार रावत
हापुड़। त्यागी समाज साझी विरासत न्यास के तत्वावधान में आज शनिवार यानी 4 मार्च को असौड़ा स्थित हितकारी फार्म हाउस में त्यागी समाज का पारिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित होगा। इसमें हिंदू और मुस्लिम त्यागी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। कार्यक्रम संयोजक गिरीश त्यागी व निवेदक सीमा खान और शबनूर त्यागी ने बताया कि पारिवारिक कार्यक्रम में फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल रहेंगे।


